रायपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला, श्रेष्ठ अधिकारी, श्रेष्ठ वॉलेंटियर को राज्यपाल पुरस्कार देने की घोषणा राजभवन, छत्तीसगढ़ द्वारा की गई है। श्रेष्ठ जिला श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जिला जगदलपुर को द्वितीय पुरस्कार जिला धमतरी एवं राजनांदगांव (संयुक्त), तृतीय पुरस्कार जिला बालोद एवं सूरजपुर (संयुक्त) दिया जाएगा। श्रेष्ठ अधिकारी या श्रेष्ठ जिला सचिव में 5 अधिकारियों को, श्रेष्ठ वॉलेंटियर श्रेणी में राज्य स्तर में 5, जिला स्तर में 43 वॉलेंटियर को पुरस्कृत किया जाएगा। श्रेष्ठ अधिकारी व श्रेष्ठ जिला सचिव श्रेणी में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अलेक्जेंडर एम. चेरियन, ओ.आई.सी. एवं उपाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बस्तर, श्री प्रदीप कुमार साहू, जिला संगठक, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा धमतरी, आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद, पवन कुमार सेन, जिला संगठक, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कांकेर, डॉ. आर.एस.सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सह शाखा सचिव, जिला सूरजपुर शामिल है। इसी तरह राज्यस्तर पर श्रेष्ठ वॉलेंटियर्स श्रेणी में श्री रजनीश कुमार गर्ग, जिला सूरजपुर, ओमप्रकाश सेन, जिला कांकेर, श्री अजय कुमार राजा, जिला महासमुंद, श्री प्रदीप शर्मा, जिला राजनादंगांव दिया जाएगा। जिला स्तर पर श्रेष्ठ वॉलेंटियर्स श्रेणी में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जिला सूरजपुर से मोहम्मद अफरोज खान, श्रीमती दीपा बघेल, श्री शैलेन्द्र कुशवाहा, जिला बस्तर से श्री हरेन्द्र कुमार पानीग्राही, डॉ. देवकांत चतुर्वेदी, जिला गरियाबंद से श्री नीलकंठ साहू, श्री ओंकार साहू, श्री अविनाश चौहान, श्री टिकेश्वर कुमार साहू, श्री राकेश डेहरे, श्री नागेन्द्र कुमार साहू, जिला धमतरी से श्री सालिक राम साहू, श्री दिपेश नरेन्द्र गांधी, श्रीमती प्राप्ति वासानी, श्री खुबलाल साहू, श्री लोमश ठाकुर, श्री गौकरण यादव, जिला कांकेर से श्री प्रकाश कुमार पोद्दार, श्री विजय राय, श्री संजय वस्त्रकार, श्री देवाराम नाग, श्री उत्तम मिश्रा, श्री अनुपम जोफर, श्री टिकेश्वर सिंह ठाकुर, श्री राजेश शर्मा, श्री गोपेन्द्र राव बोरकर, श्री प्रदीप कुमार सेन, जिला महासमुंद से विश्वनाथ पाणिग्राही, श्री अरशी अनवर, मन्नू लाल साहू, श्रीमती प्रभा पंडा, श्रीमती सुधा रात्रे, स्वीटी चंद्राकर, श्री दिनेश कुमार साहू, श्री जी.पी. चंद्राकर, श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे, जिला बालोद से संजय बंजारे, श्रीमती मीना भारद्वाज, कमला वर्मा, श्रीमती मधुबाला कौशल, श्री नरेन्द्र यादव व जिला राजनांदगांव से श्री सुशील जैन, श्री अशोक चौधरी शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version