राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में युवक और नाबालिग लड़की की फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में युवती की मां, चाचा और बड़े पिताजी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। दरअसल, शुक्रवार को तिल्दा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती और युवक का शव बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। सिर, गर्दन और हाथ-पैर में चोट के निशान थे। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शक के आधार पर युवती के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती दोनों एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। इसके बाद युवती की मां के कहने पर उसके चाचा और बड़े पिताजी ने दोनों की जमकर पिटाई की। फिर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में युवती की मां, चाचा और बड़े पिताजी को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version