साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। यह ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और इसका समय काल लगभग 5 घंटे 10 मिनट का रहेगा।
भारत के समयानुसार ग्रहण रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। जब यह सूर्य ग्रहण लगेगा तब भारत में रात्रि होगी इसलिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि सूर्य ग्रहण से जुड़ी सावधानियां इस दिन आपको बरतनी चाहिए।
साल का यह पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया, वेनेजुएला, आयरलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, पनामा, रूस, बहामास आदि देशों में देखा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की समयावधि 5 घंटे से भी अधिक है और लगभग 7 मिनट से ज्यादा समय तक सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण आज से 54 साल पहले लगा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version