छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। 9 से 11 अप्रैल तक मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर समेत आसपास के जिलों में सोमवार रात से बारिश का दौर जारी है। रायपुर में मंगलवार सुबह तेज बारिश और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं। 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। सोमवार शाम को एक बार फिर जोरदार बारिश हुई, इसके बाद मंगलवार को भी बारिश जारी रही। इसके चलते तापमान 9 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सोमवार को सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग और रायपुर और दुर्ग संभाग के तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, चिल्फी घाटी में सोमवार को दोपहर के समय 20 मिनट तक ओले गिरते रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version