कवर्धा। यहां मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आ रही तेज रफ्तार माजदा अनियंत्रित होकर हनुमुतखोर के पास 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में माजदा के परखच्चे उड़े गए और इसमें सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और बाकी दो को पंडरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला कुकदुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है.
