मोहला। कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देशन में गत दिवस 10 अप्रैल को खाद्य विभाग की ओर से जांच अभियान के दरमियान अवैध रुप से परिवहन करते पीडीएस चावल जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई किया गया है। ग्राम पंचायत मिचगाँव, विकास खण्ड मानपुर में ट्रक क्रमांक CG05D1886 की जाँच खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके एवं सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक मानपुर हेमंत नायक और विश्वनाथ बंजारे द्वारा किया गया।जाँच करने पर उक्त ट्रक में 5 बोरी में 2.5 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण करने वाला चावल का अवैध परिवहन पाए जाने के कारण चावल सहित ट्रक को जप्त किया गया है। ट्रक को थाना खड़गाँव तथा चावल को पीडीएस दुकान मिचगाँव के सुपुर्द किया गया है।
Previous Articleपुलिस की सजगता से एक युवती की जान बच गई
Next Article पेट की गर्मी के लक्षण और उपाय
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

