गर्मियां आने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। स्थिति ये हो जाती है कि शरीर का पानी कम पड़ने लगता है और फिर डिहाइड्रेशन की दिक्कत होने लगती है। पर असल में शरीर कई समस्याओं को महसूस करने लगता है और अगर समय पर इनके बारे में न सोचा जाए तो बीमारियां कब घर कर जाएं आपको पता भी नहीं चलेगा। तो, आपको करना ये है कि पेट की गर्मी के लक्षणों के बारे में जानें और फिर इन उपायों को अपनाएं। तो, जानते हैं पेट की गर्मी के लक्षण।
पेट की गर्मी के लक्षण
1. हड्डियों में अकड़न
पेट की गर्मी की वजह से हड्डियों में अकड़न की समस्या बढ़ती है। हड्डियों के बीच नमी की कमी हो जाती है और फिर अकड़न तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, पानी हड्डियों में नमी प्रदान के करने के लिए बेहद जरूरी है, साथ ही ये पेट की गर्मी को कम करता है और अकड़न में कमी लाता है। तो, हड्डियों में अकड़न बढ़ रहा है तो ये पेट की गर्मी है जिससे बचने की कोशिश करें।
2. पैरों में जलन
पानी की कमी से आपको पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको लग सकता है कि आपके तलवे जल रहे हैं और आपको ये दिक्कत सोने वक्त ज्यादा हो सकती है। तो, अगर आपको पैरों में जलन की समस्या है तो इसे नजरअंदाज न करें और अपनी डाइट में पहले पानी की मात्रा बढ़ाएं।
3. मुंह में छाले
पेट की गर्मी अक्सर मुंह में छाले के रूप में नजर आ सकती है। इसे नजरअंदाज किया नहीं जा सकता। ये असल में गर्मी बढ़ने या कहें कि पित्त बढ़ने की वजह से है जो कि लंबे समय तक परेशान करता है। ऐसे में आपको मुंह में छाले होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
पेट की गर्मी को कैसे कम करें
-इसके लिए सबसे पहले तो ढेर सारा पानी पीना शुरू करें।
-दूसरा आप खीरा और ककड़ी खाएं।
-साथ ही आप तरबूज भी खा सकते हैं।
-छाछ पिएं औप दही खाएं।
और जितना हो सके उतना घर की बनी चीजों को खाएं जो कि पेट की गर्मी को कम करने में मददगार है। साथ ही हरी पत्तियों और ताजे फलों के सेवन पर भी जोर दें क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट करते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version