राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. यहां 12 दिन पहले हुई रिटायर्ड पोस्टमास्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक, उसके दो साथी और मृतक की बहू को गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

दरअसल 31 मार्च की रात पोस्टमास्टर भानाराम की गोली मार कर हत्या कर दी गई. इस मामले में अब पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू मंजू, तांत्रिक मानसिंह सहित अन्य दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह और मंजू दोनों को 10 साल से जानते थे. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. मानसिंह कई बार मंजू के ससुराल भी आता था तो मंजू का ससुर भानाराम उसे रोकता था. ऐसे में मंजू और उसके प्रेमी मानसिंह ने भानाराम को अपने रास्ते से हटाने के लिए पूरी वारदात को रचा.

आधी जल चुकी लाशों का मांस था आरोपी – मानसिंह बिहार गया और वहां से अपने साथ अमित और छोटू नाम के दो शूटर को लेकर आया और उनसे पूरी वारदात करवाई. इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह खुद को तांत्रिक बताता है जो वाराणसी के मनका घाट पर आधी जल चुकी लाशों का मांस भी खाता था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तलाश में जुटी हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version