एक महिला जो केवल कुंवारों पर ही डोरे डालती थी और उसे आसानी से अपने झांसे में लेकर उनकी दुल्हन बन जाती। इसके बाद पैसे, गहने और अन्य सामान को उड़ा लेती थी। गुजरात पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दुल्हन बनकर लाखों का माल उड़ा ले जाता है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि उक्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही के विरुद्ध राजस्थान के जालौर जिले के आहोर थाने में वर्ष 2019 में ठगी एवं विश्वासघात का मामला दर्ज है। उसमें ये दोनों फरार हैं। दोनों सदस्यों की पहचान वेजलपुर निवासी लक्ष्मी प्रजापति एवं विवेकानंदनगर निवासी विद्या उर्फ विजया पटेल के रूप में हुई।

इनके गिरोह पर आरोप हैं कि अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसा कर विवाह करने के कुछ दिनों बाद दुल्हन पैसे चुराकर फरार हो जाया करती थी। वो दुल्हन इसी गिरोह की होती थी। पुलिस के मुताबिक इन दो महिलाओं को वटवा जीआईडीसी थाना इलाके की लालगेबी सर्कल के पास से पकड़ा गया। जिनमें लक्ष्मी मूलरूप से राजस्थान के सिरोही जिले के अंदोर गांव की रहने वाली है। वो यहां वेजलपुर में बूटभवानी चंद्रमौली स्कूल के सामने रहती है। पूछताछ में कबूला कि वर्ष 2019 में राजस्थान के जालौर जिले के आहोर गांव के रहने वाले युवक को ठगा था। उस युवक की पहचान अमराराम प्रजापति (21) के तौर पर हुई, जिससे ढाई लाख रुपए लेकर एक युवती का विवाह कराया गया था। वह युवती कुछ दिनों के बाद घर से फरार हो गई। जिसके बाद अमराराम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तब से गिरोह बचता-फिर रहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version