मध्य प्रदेश के इंदौर में खुदकुशी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के अफेयर से तंग आकर फांसी लगा ली। सुसाइड करने से पहले उसने अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी कहानी खुद बताई है। महिला ने अपने दोनों हाथों में मराठी में सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पति और उसकी प्रेमी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरी घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सिल्वर स्प्रिंग इलाके की है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता ने अपने पति पंकज पाटिल की बेवफाई से परेशान होकर जान दे दी। कविता का शव सोमवार दोपहर में घर के फंदे पर लटका हुआ मिला। कविता ने सुसाइड से पहले उल्टे हाथ पर पंकज और उसकी महिला मित्र नम्रता का नाम लिखा है और और अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया है।
दरअसल, पति अपनी ही पत्नी के बचपन की सहेली से प्यार करने लगा था। जब पत्नी को पति के इस अफेयर के बारे में पता को दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।
कविता की दो बेटियां है। एक बेटी इंदौर और दूसरी पुणे में पढ़ रही है। मौत के गले लगाने से पहले उसने अपने शरीर पर मराठी में सुसाइड नोट लिखा था। मृतका ने दोनों हाथ पर मौत के जिम्मेदारों का नाम लिखा। हाथ में लिखे सुसाइड नोट में कविता ने लिखा कि नम्रता की वजह से पति पंकज पाटिल बेरहमी से पिटाई करता था। हर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था।
बताया जा रहा है कि 2 सालों से नम्रता और पंकज के बीच अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला नम्रता और पति पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूट्रिशन डाइटिशियन का काम करती है नम्रता
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका की कथित प्रताड़ना की दास्तान अपने हाथ पर मराठी भाषा में लिखकर खुदकुशी का कदम उठाया जिसे पुलिस ने ‘सुसाइड नोट’ मानकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस ‘सुसाइड नोट’ के आधार पर कविता के पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और विवाहिता की मौत के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। नम्रता न्यूट्रिशन डाइटिशियन का काम करती है और पति पंकज पाटिल पीथमपुर की फैक्ट्री में निजी कार्य करता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version