रायपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। मतदान से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने मिडिया से बातचीत की। जहां उन्होंने कहा कि, प्रथम चरण में चुनाव की पूरी तैयारी हो गई है। बस्तर के कुल 1961 मतदान केंद्रों में कल वोट डाले जायेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि, प्रथम चरण में 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जहां 6 विधानसभाओं में सुबह 7 बजे से लेकर 3 बजे तक मतदान किया जायेगा। वहीं बस्तर और जगदलपुर में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हज़ार 207 वोटर हैं। जिनमें 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है। वहीं क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि, पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात हैं। जहां पिछले एक हफ्ते से 60 हज़ार जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सजग है। इन 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा के लोगों से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version