कोण्डागांव। कोविड-19 वैश्विक महामारी का संक्रमण देश में चारों ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कोण्डागांव जिला इसके रोकथाम एवं उपचार हेतु पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य कर रहें है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों अनुसार जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर्स का निर्माण किया गया है। जहां पर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का उपचार निरंतर चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय में 100 बिस्तरों के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल को बनाया गया है, जिसमें 06 सितम्बर तक 44 कोविड-19 के सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा था एवं 66 बिस्तर रिक्त थे। इसके अतिरिक्त जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर 570 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जो वर्तमान में पूर्णत: रिक्त है। जिले में निर्मित 570 बिस्तर के कोविड केयर सेंटर के अंतर्गत 120 बिस्तर का कोविड केयर सेंटर सामुदायिक भवन कोण्डागांव में, 300 बिस्तर के कोविड केयर सेंटर की स्थापना आदर्श स्कूल छात्रावास फरसगांव में तथा 150 बिस्तरों का प्रबंध डाईट भवन में किया गया है। ज्ञात हो कि कोविड केयर सेंटर्स का निर्माण कोविड-19 के ऐसे लक्षण रहित मरीजों के लिए किया गया है, जिन्हें राज्य शासन द्वारा जारी होम आईसोलेशन के नियमों के तहत् घर पर आईसोलेट नहीं किया जा सकता अथवा वे जो होम आईसोलेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार घर पर आवश्यक प्रबंध कराने में असमर्थ हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version