रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय शीघलेखक संघ के अध्यक्ष देवलाल भारती ने कहा कि महानदी भवन मंत्रालय में 7 सितंबर को सुबह 7 बजे वित्त विभाग के एक भृत्य और 11 बजे कृषि विभाग में कार्यरत एक स्टेनो की असामयिक कोरोना संकमण से मौत हो गई है। मंत्रालय के अनेक विभाग के कर्मचारियों को कोरोना फैलने का डर सता रहा है। इस संबंध में आज मुख्य सचिव को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिससे अधिकारी कर्मचारियों में डर के साए में काम करना पड़ रहा है अवगत कराया गया है कि कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष व्याप्त है।

संघ के द्वारा मांग की गई है कि महानदी भवन मंत्रालय और इंद्रावती भवन विभागाध्यक्ष कार्यालय को 14 दिन बंद किया जाएं। शासन द्वारा बंद नहीं करने की स्थिति में सामुहिक रूप से कार्यालय से अवकाश पर जाने की बात कही गई है। आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से भी समक्ष भेंट कर महानदी भवन की स्थिति से अवगत कराया गया और आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनुरोध किया गया है। उनके द्वारा कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करने बचने के लिए मास्क पहनने एवं पर्याप्त दूरी बनाए रखने जागरूकता अभियान चलाने सभी संघ पदाधिकारियों से अपील की गई है। आज ही कोरोना जांच शिविर में 97 कर्मचारियों का सेम्पल लिया गया है जिसकी कल तक रिपोर्ट मिलेगी। मंत्रालय में लगातार पांच कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु हो जाने से मंत्रालयीन कर्मचारियों में भयानक डर, असुरक्षा और आक्रोश व्याप्त है। महानदी भवन मंत्रालय और इंद्रावती भवन विभागाध्यक्ष नवा रायपुर क्षेत्र के कार्यालय को 14 दिन बंद करने की मांग के समर्थन में कल 8 सितंबर को 01 बजे समस्त संघ पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक महानदी भवन मंत्रालय के गेट नंबर चार के बाहर आयोजित की गई है जिसमे आगामी बंद की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से अपील की गई है कि मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version