सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो और पोस्ट वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। किसी वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है तो किसी वीडियो को देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं। कुछ वायरल पोस्ट लोगों को हैरान कर देते हैं तो वहीं कुछ फोटो लोगों के हंसने का कारण बन जाते हैं। इस समय एक ऐसा ही फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि फोटो में क्या नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
इंस्टाग्राम पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में बारात में जा रही एक गाड़ी नजर आ रही है। जैसा की आप जानते हैं कई जगहों पर बारात में जाने वाली गाड़ियों पर पोस्टर लगाया जाता है और उसपर दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा होता है। इस फोटो में भी एक ऐसा ही पोस्टर नजर आ रहा है। लेकिन पहली नजर में अधिकतर लोग इस नाम को गलत समझ रहे हैं और इसी कारण यह वायरल हो रहा है। वायरल फोटो में नजर आने वाले पोस्ट पर “अनिल संग समरया” लिखा है लेकिन लोग इसे “अनिल संग समस्या” पढ़ रहे हैं। लोग दुल्हन के नाम को समस्या पढ़कर उसी के मुताबिक कमेंट भी कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल पोस्ट
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर expired.__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट यूजर ने पोस्ट पर लिखा है, ‘पूरे गाने बाजे के साथ समस्या को घर लाने जा रहा है भाई।’ इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- उसके नाम में ही समस्या है, उसमें कितनी होगी समस्या। दूसरे यूजर ने लिखा- अनिल की समस्या अनिल जाने। तीसरे यूजर ने लिखा- अनिल तुम्हारे घर समस्या आने वाली है। वहीं एक यूजर ने लोगों को समझाने के लिए कमेंट करते हुए लिखा- भाई उसको सही से पढ़ो, वो समस्या नहीं Samraya है। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version