रायपुर। अप्रैल के अंत में हो रहे मौसम में परिवर्तन ने कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी इसका क्रम जारी रहने के आसार हैं। साथ ही उत्तरी व दक्षिणी छत्तीसगढ़ के सीमांत क्षेत्रों के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा एक दो स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात होने के भी संकेत हैं।
वहीं, प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट हो सकती है। साथ ही राजधानी में सोमवार को मौसम आंशिक मेघमय रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के संकेत हैं। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम मेघमय रहा और तापमान भी नीचे गिरा, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।
एक पश्चिमी विक्षोभ 65 डिग्री पूर्व और 18 डिग्री उत्तर में स्थित है। वहीं, एक द्रोणिका उत्तर पूर्व झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसकी वजह से सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
अधिकतम तापमान औसत से काफी कम
मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान जगदलपुर को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में औसत से कम है। जगदलपुर में यह औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक, जबकि बिलासपुर में नौ डिग्री, पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में पांच डिग्री, माना एयरपोर्ट में चार डिग्री और दुर्ग में एक डिग्री सेल्सियस कम है।
न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा
इसके अलावा न्यूनतम तापमान प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर औसत से ज्यादा ही चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार जगदलपुर व दुर्ग में यह औसत से तीन डिग्री औ पेंड्रा रोड व माना एयरपोर्ट में यह एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version