रायपुर । दुर्ग जिले की रहने वाली जोया मिर्जा ने इतिहास रच दिया है। जोया मिर्जा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट डॉक्टर बन गई हैं। जोया इस पद पर पहुंचने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।जोया मिर्जा ने वर्ष 2023-24 में आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस में डिग्री हासिल की है। अच्छे अंकों के साथ एमबीबीएस पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय सेना में यह पद प्राप्त हुआ है। जोया ने रविवार को जम्मू में अपनी पहली पोस्टिंंग ज्वाइन कर ली हैं। केपीएस भिलाई से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नीट की तैयारी करने लगीं। कोटा में कोचिंग की और लगातार तैयारी में जुटी रहीं और पुणे के आर्म्स फोर्स्ड मेडिकल कॉलेज से डिग्री पूरी की।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

