विष्णु सरकार ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत तीसरी किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी है। जिसके तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को एक-एक हजार की राशि उनके खातों में पहुंचाई गई है।सीतापुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आज महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त दे दी है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से अपना-अपना खाता चेक करने की बात कही।गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 मई को महतारी वंदन योजना की तृतीय किश्त अर्थात् तृतीय माह की सहायता राशि का भुगतान किया है। महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि दिनांक 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए जारी की गयी थी। माह अप्रैल की सहायता राशि 3 अप्रैल को भुगतान की गयी थी। माह मई 2024 की सहायता राशि का भुगतान 1 मई को किया गया।माह मई की सहायता राशि हेतु कुल रु. 654.90 करोड़ का भुगतान किया गया है। इनमें से 63,59,226 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया, जिसके अंतर्गत उनके आधार से लिंक हुए बैंक खाते में सहायता राशि प्राप्त होगी तथा 6.48.004 हितग्राहियों को, जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया गया। पूरे प्रदेश में 70,26,452 हितग्राहियों का चिन्हांकन किया गया था, जिनमें से 70,12,417 आवेदन स्वीकृत किए गए थे। अद्यतन स्थिति में मृत हुए हितग्राही एवं अपात्र हितग्राहियों को सूची से हटाते हुए माह मई में कुल 70,07,230 हितग्राहियों को सहायता राशि का भुगतान किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version