गर्मी में ज्वार की रोटी शरीर को कूल रखने में मदद करती है। ज्वार की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में पेट को ठंडा रखती है। ज्वार की रोटी खाने से मोटापा भी तेजी से कम होता है। जानिए ज्वार की रोटी खाने के क्या फायदे हैं?

ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसे न्यूट्रिशन्स का पावरहाउस कहा जाता है। ज्वार में भरपूर आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। ज्वार शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ज्वार की रोटी खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है उन्हें डाइट में ज्वार की रोटी शामिल करनी चाहिए। ज्वार ग्लूटेन-फ्री फूड है, जिसे सीलिएक रोग के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मी में ज्वार की रोटी खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

जो लोग ज्वार की रोटी खाते हैं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं। ज्वार फाइबर से भरपूर खाना है जिसे पचाना आसान है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए ज्वार की रोटियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ज्वार मोटापे को कम करता है।

करीब 1 कप ज्वार में 22 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है। इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ज्वार खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इससे पेट भरा रहता है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version