दूध पीना हमारी सेहत एक लिए बेहद फायदेमंद है। सदियों से इसे पौष्टिक आहार माना गया है। दूध पीने से हमें विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हमारा शरीर और हड्डियां मजबूत होती हैं। डॉक्टर भी हर किसी को दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज़्यादा दूध का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे पीने के नुकसान क्या है और एक दिन में आपको कितना दूध पीना चाहिए?

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद होता है दूध
  • दूध के अधिक सेवन से भी हो सकते है बीमार
  • उम्र के अनुसार दूध पीना सही

दिनभर में पीएं किनता दूध

रोजाना बहुत ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर में हॉर्मोन असंतुलन हो सकता है। दूध में काफी मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है जो आपका वजन तेजी से बढ़ाता है। दरअसल, 1 कप दूध में 5 ग्राम फैट और 152 कैलोरी होती है। इसमें काफी मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है जो एक नेचुरल शुगर है। इसकी वजह से आपका वजन तो बढ़त ही है साथ ही और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

होने लगती हैं ये परेशानियां

रोजाना दूध पीने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है, जैसे- गैस, अपच, पेट फूलना, दस्त और कब्ज। दूध में बैड और गुड दोनों तरह की बैक्टीरिया पाई जाती है. इसलिए दोनों में बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है।

पाचन से जुड़ी दिक्कत

ज्यादा दूध पीने से पाचन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें हो सकती है। इसमें मौजूद लैक्टोस कई लोगों को पचती नहीं है। पाचन बिगड़ने लगती है। और बाद बैचेनी और उल्टी होती है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको स्किन एलर्जी की दिक्कत है तो आपको बिल्कुल भी दूध नहीं पीना चाहिए। इससे एक्ने, पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक स्किन की बीमारी से पीड़ति लोगों को दूध से कई तरह की बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं।

लिवर से जुड़ी परेशानी

जिन लोगों को लिवर की परेशानी है तो उन्हें भूल से भी दूध नहीं पीना चाहिए। दूध फैट से भरपूर होता है। साथ ही लिवर इसे ठीक से पचा नहीं पाता है, जिसके कारण लिवर में सूजन हो जाती है।

एक दिन में कितना दूध पियें?

हर व्यक्ति को अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से दूध पीना चाहिए, साथ ही उम्र और हाईट के हिसाब से दूध पीना चाहिए।

  • 3 साल तक के उम्र वाले बच्चे –  300 से 500 मिलीलीटर दूध
  • 4 से 10 साल तक की उम्र  – 400 से 600 मिलीलीटर दूध
  • 11 साल से 18 साल तक उम्र – 500 मिलीलीटर से 700 मिलीलीटर दूध
  • 18 साल से ज्यादा उम्र – 1 से 2 गिलास दूध
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version