अभनपुर। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक ही हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्बा के नर्सरी के पास रात्रि 10:30 बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार लाकेश धीवर, छबि धीवर और बिश्राम धीवर बाइक में सवार होकर भटगांव से उल्बा आ रहे थे। वहीं उल्बा से भटगांव जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में बाइक में सवार बिश्राम धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छबिराम, लाकेश और पिकअप में सवार हुलास धीवर और यशवंत पाल घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों ने डायल 112 दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने छबिराम धीवर को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाकेश धीवर की हालत गंभीर है। हुलास एवं यशवंत को मामूली चोटें आई। घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप छट्ठी कार्यक्रम पहुंचे लोगों को लाने के लिए जा रहा था। वहीं बाइक सवार भी इन्हीं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version