रायपुर। स्काउट गाइड, खेलकूद और विद्याभारती समेत अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं के 2,239 छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बोनस अंक दिए गए हैं। इन्हीं बोनस अंकों के सहारे बहुत सारे छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण भी हुए हैं। अभी तक बोनस अंक मेरिट सूची में भी जुड़ते थे, जो छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते थे, उन्हें इसका लाभ मिलता है। इन्हीं बोनस अंकों के सहारे मेरिट लिस्ट में शामिल हो जाते थे। कई बार बोनस अंक पाने वाले छात्र टाप टेन में भी शामिल हुए हैं। बोनस अंक नहीं पाने के कारण मेरिट सूची से बाहर होने वाले छात्रों ने विरोध किया था। छात्रों के विरोध के बाद बोनस अंकों को मेरिट सूची से हटा दिया गया है। अब सिर्फ छात्रों को बोनस अंक का लाभ उत्तीर्ण होने के लिए मिलता है।अनुत्तीर्ण होने पर बोनस अंक के सहारे विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाते हैं। गौरतलब है कि पढ़ाई के अलावा शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, स्काउट गाइड, विद्याभारती, खेल एवं युवा कल्याण, साक्षरता मिशन, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर बोनस अंक मिलते हैं।

दुर्ग संभाग के सबसे अधिक छात्र बोनस अंक पाएंगे

बोर्ड परीक्षाओं में सबसे ज्यादा बोनस अंक दुर्ग संभाग के 388 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक मिले हैं। वहीं सबसे कम सरगुजा संभाग के 155 छात्र-छात्राएं बोनस के लिए पात्र पाए गए हैं। बिलासपुर से 328, रायपुर से 290 और बस्तर से 262 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक के लिए पात्र पाया गया है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक भी विद्यार्थी को बोनस अंक नहीं मिला है। वहीं प्रदेशभर में सत्यापन के दौरान 38 छात्र-छात्राओं को बोनस अंक के लिए अपात्र घोषित किया गया है। बस्तर संभाग से सात, बिलासपुर से 20, रायपुर से तीन, दुर्ग से छह और सरगुजा संभाग के दो छात्र-छात्राओं को अपात्र घोषित किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version