दंतेवाड़ा। 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाना है। इस अवसर पर जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में निरूशुल्क परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचएमओ डॉ शांडिल्य ने बताया कि शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा आत्महत्या संबंधी काउंसलिंग की जाएगी। साथ ही परामर्श एवं निदान की सुविधा उपलब्ध होगी। उक्त शिविर जिला अस्पताल में स्पर्श क्लिनिक कक्ष क्रमांक 16 में आयोजित होगी।
