रायगढ़ । एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रायगढ़ जिले में पदस्थ डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डिप्टी रेंजर मिलन भगत 5 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। जिसे सुनियोजित कार्यवाही के तहत रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम कुर्मीभवना निवासी जगमोहन मांझी झाड़फूंक करता है। वह झाड़फूंक कर जंगल से वापस लौट रहा था। जहां उसे घरघोड़ा रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर मिलन भगत मिला। उसने बैगा को जंगली मुर्गा मारने के केस में जेल भेजने का डर दिखाकर 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। डिप्टी रेंजर द्वारा प्रार्थी से 3 हजार रुपए तत्काल ले लिया गया और शेष 5 हजार की व्यवस्था कर बाद में देने के लिए कहा गया।
प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था। बल्कि उसे रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था। इसलिए उसने बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो को मामले की शिकायत की शिकायत के सत्यापन के पश्चात 17 मई को टीम तैयार कर रिश्वत की शेष रकम 5 हजार रुपए लेते हुए आरोपी डिप्टी रेंजर घरघोड़ा मिलन भगत को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : शिकार के केस में फंसाने की धमकी… डिप्टी रेंजर रिश्वत लेते गिरफ्तार…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

