टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के 5 दिन बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर ये है कि चंद्रकांत जिन्हें प्यार से चंदू कहा जाता था। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। यह खबर उनके शो ‘त्रिनयनी’ की सह-कलाकार पवित्रा जयराम के हैदराबाद में एक दुखद कार दुर्घटना में जान गंवाने के बाद आई है। साउथ एक्टर चंदू मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु अभिनेता चंदू के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है।
अभिनेता चंदू उर्फ चंद्रकांत जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फेमस थे। वह टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। इतना ही नहीं उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वहीं एक कार दुर्घटना में अपने करीबी दोस्त और सह-कलाकार पवित्रा जयराम की मौत के कुछ ही दिनों बाद एक्टर चंदू ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए जो रंगारेड्डी जिले के नरसिंह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version