एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की का मामला सामने आया है। इस मामले में बताया गया कि इस लड़की को जंगल में ले जाकर हाथों को बांध कर उसके साथ गैंग रेप किया गया। इसके बाद इन दरिंदों ने उसे लड़की को रात भर अपने घर में बंधक बना कर रखा। जब इसकी जानकारी पीडि़ता के पिता को हुई तो वे सुबह जाकर अपनी बेटी को वापस अपने घर लाया। घटना झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाने में दर्ज शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि शनिवार 5 सितंबर की शाम खेत में वो घास लेने गई थी। इस दौरान गांव के ही रितेश सिंह उर्फ रीतू सिंह अपने दो साथियों के साथ उसे पकड़कर जंगल ले गया और उसके हाथ बांधे फिर बलात्कार किया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इतना ही नहीं दरिंदों ने उसे अपने घर ले जाकर घर में रात भर बंद रखा। सुबह आरोपी के दादा ने पीडि़त के घर जाकर बताया कि तुम्हारी बेटी हमारे घर पर है। इसके बाद मेरे पिता जी मुझे आकर ले गए। मैंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है लेकिन घटना का मुख्य आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version