खस का शरबत गर्मी में लू के खतरे से बचाता है और शरीर को प्रोटेक्ट करता है। जानिए खस का शरबत पीने से क्या फायदा होता है? खस का शरबत आपको गर्मी की चपेट से बचाने में मदद करेगा। खस की तासीर ठंडी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। गर्मी में जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो खस के शरबत आपको हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाएगा। शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा खस का शरबत तुरंत एनर्जी देगा। जानिए खस का शरबत पीने के फायदे क्या हैं?

खस क्या होता है?

खास एक खुशबूदार घास होती है। गर्मी से बचने के लिए पहले लोग खसखस यानि इसी घास का उपयोग किया करते थे। लोग घरों में खिड़कियों पर खसखस की टटिया लगाया करते थे ताकि घर ठंडा रहे। इस घास से रस निकाला जाता है जिसका उपयोग कई खाने-पीने की चीजों में किया जाता है। खस में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

गर्मी में खस का शरबत पीने के फायदे

गर्मी में खस के शरबत पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

खस का शरबत शरीर को हाइड्रेड रखता है और पीने की कमी दूर करता है।

इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है खस का शर्बत लू लगने से भी बचाता है।

खस का शरबत पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।

खून साफ करने, चेहरे पर निखार लाने और कील-मुंहासे दूर करने के लिए खस का शरबत पीएं।

गर्मियों में जो लोग रोजाना खस का शर्बत पीते हैं उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

गर्मी के कारण आंखों में होने वाली जलन को शांत करने के लिए खस का शर्बत पीएं।

खस का शरबत इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इससे बीमार होने का खतरा कम होता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version