अब से कुछ देर बाद कंगना रनौत मुंबई पहुंचने वाली है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुंबई ट्रिप पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। वो आज मुंबई पहुंच रही हैं। मुंबई आने से पहले एक्ट्रेस का कोरोना टेस्ट भी कराया गया, जो कि निगेटिव आया। इसके बाद कंगना बुधवार सुबह तकरीबन 7 बजे हिमाचल प्रदेश के मंडी से चंडीगढ़ के लिए निकलीं। चंडीगढ़ से कंगना मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। थोड़ी देर में वह मुंबई पहुंचने वाली हैं। मुंबई एयरपोर्ट के बाहर समर्थक जुट गए हैं। बुधवार सुबह कंगना ने ट्वीट किया था- रानी लक्ष्मीबाई के साहस, शौर्य और बलिदान को मैंने फिल्म के जरिए जिया है। दुख की बात यह है मुझे मेरे ही महाराष्ट्र में आने से रोका जा रहा है। मैं रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी. गलत के खिलाफ़ मुखऱ होकर आवाज़ उठाती रहूंगी, जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी।
