महाराष्ट्र में एक आईएस की बेटी ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली है. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया. मृतका राजधानी मुंबई के सुरुचि अपार्टमेंट रहती थी. IAS दंपत्ति विकास और राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि (26) ने कथित तौर पर सुरुचि अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली है. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 4 बजे की है. आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जो मौके से बरामद किया गया है. खुदकुशी की घटना के बाद पीड़िता को जी.टी. अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने लिपि को मृत घोषित कर दिया. मृतका लिपि ने बिल्डिंग की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की. वह मुंबई में लॉ की पढ़ाई कर रही थी. आत्महत्या के पीछे की वजह क्या थी, अभी तक पता नहीं चल सकी है. पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है. मृतका के पिता आईएएस विकास रस्तोगी हाइयर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट प्रिंसिपल सेक्रेट्री के पद पर काम करते हैं.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

