कोंटा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं। वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि, बस्तर में भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55, 245 वोटों से हरा दिया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 4, 58, 398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version