सोशल मीडिया पर क्या वायरल होगा, कब वायरल होगा और कैसा कंटेंट वायरल होगा, आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है और उस वायरल फोटो या वीडियो को देखने के बाद इंसान अनोखे तरीके से रिएक्ट भी करता है। अभी एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है। फोटो को देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और बोलेंगे कि ऐसा तेजस्वी इंसान मैंने आज तक नहीं देखा था। अब आप सोच रहे होंगे कि फोटो में क्या है, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको फोटो के बारे में बताते हैं।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
आप सभी ने सोलर पैनल के बारे में तो सुना ही होगा। आप में से काफी लोगों ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया भी होगा। सोलर पैनल धूप की रौशनी को बिजली में बदल देते हैं। इस तरह लोग बिजली बनाकर अपना पैसा बचाते हैं। एक शख्स ने भी अपने घर पर सोलर पैनल लगावाय मगर उसने उसके ऊपर एक छत बनवा दिया। अब उस छत के कारण धूप की किरणें उस सोलर पैनल तक नहीं पहुंचेगी और वह बिजली का उत्पादन नहीं कर पाएगा। अब ऐसे सोलर पैनल का फिर क्या फायदा? इसी वजह से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे सोलर पैनल पर लाइट नहीं पड़ेगी तो चलेगा कैसे? दूसरे यूजर ने लिखा- करवाने वाले को छोड़ो जिसने किया उसे जिंदा पकड़ो। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद वो स्मार्ट हो, सोलर पैनल को ज्यादा चार्ज होने से बचा रहा है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version