नेपाल में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से अब भूस्खलन होने लगा है। जिसके चलते अब तक चार लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं और उनमें बाढ़ आ गई है, जिसके चलते कई तटीय इलाकों में पानी भर गया है और भूस्खलन होने लगा है। बताया जा रहा है कि ताप्लेजंग जिले के फक्तांगलुंग ग्रामीण नगर पालिका की सिंसावा नदी में आई बाढ़ से तमोर नदी अवरुद्ध हो गए हैं। इलाके में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि नदी में आई बाढ़ के चलते सिन्सावा नदी में भूस्खलन भी हुआ है। वहीं ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष राजन लिम्बु ने बताया कि, “भूस्खलन ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। इस दौरान दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बीते दिन गुरुवार से ही भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते भूस्खलन हो रहा है। फिलहाल राहत बचाव अभियान जारी है, बाढ़ के चलते हुए भूस्खलन में दो घर बह गए हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारी बारिश के बाद टैपलेजंग इलाके में अचानक आई बाढ़ से एक लकड़ी के पुल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही इससे तमोर नदी थोड़े समय के लिए अवरुद्ध हो गई, जिसके बाद नदी का प्रवाह रुक गया, इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version