राजनांदगांव। राज्य के समस्त उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय व जिला व राज्य कार्यालय में कार्यरत समस्त संविदा अधिकारी व कर्मचारी (एनएचएम) के द्वारा अपने-अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी लगाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आव्हान पर 09 सितम्बर 2020 ने ज्ञापन सौंपा है, जिसके परिपालन में विकासखण्ड छुईखदान के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में एनएचएम अंतर्गत कार्यरत समस्त संविदा अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य संपादित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत संविदा पर कार्यरत शिक्षा कर्मियो एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत सचिवों को भी पूर्व में नियमिति करण किया गया है। वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत समस्त एनएचएम के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निरवहन कर उच्च जोखिम भरा कार्य सम्पादित कर रहे है, जिन्हें सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की जोखिम हेतु बीमा राशि इत्यादि नहीं दिया जाता है। वर्तमान सरकार के घोषणा-पत्र में समस्त संविदा एवं अनियमित कर्मचारियों को भी नियमित करण किये जाने का उल्लेख किया गया है, जिसके संबंध में संघ के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, संचालक स्वास्थ्य सेवायें रायपुर, मिशन संचालक रायपुर को विधिवत पत्राचार कर एवं प्रतिनिधि मंडल के द्वारा भेंट कर एनएचएम अंतर्गत कार्यरत 13 हजार कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को अतिशीघ्र नियमित किये जाने की मांग किया गया है। उक्त मांग पूर्ण नही होने की स्थिति में संघ के द्वारा आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जायेगा।
