बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के कुकदा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिक्षक के सिर में चोटें आई थीं। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। अस्पताल में डाक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। बुधवार की सुबह शव का पीएम कराया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा जिले के हरदीबाजार में रहने वाले नवीन अनंत टीचर थे। उनकी पोस्टिंग ढिंढोलभाठा में थी। मंगलवार को वे अपने दोस्त अरविंद पैगोर, संतोष भारद्वाज और अन्य के साथ बिलासपुर गए थे। बिलासपुर में काम निपटाने के बाद वे हरदीबाजार लौट रहे थे। कार अरविंद चला रहा था। कार सवार शिक्षक सीपत क्षेत्र के ग्राम कुकदा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई।
हादसे में शिक्षक के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा, साथ ही घटना की सूचना नवीन के भाई निखिल को दी गई। हादसे की सूचना पर निखिल अपने दोस्त को लेकर कुकदा पहुंचा।
हां पता चला कि घायलों को सीपत स्थित अस्पताल भेजा गया है। सीपत के अस्पताल में पता चला कि नवीन की मौत हो गई है। निखिल ने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। बुधवार की सुबह शव का पीएम कराया गया है। शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version