सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिन भर कुछ ना कुछ वायरल लगा ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सर्फिंग करने के लिए आएंगे, आपको एक लाइन से कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे जो उस समय वायरल हो रहे होंगे। और कभी-कभी तो ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो हर किसी को हैरान कर जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मारुति गाड़ी सड़क पर चलती हुई नजर आ रही है। मगर उसका मॉडल जानने के बाद और गाड़ी पर लदे सामान को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। तो फिर देरी किस बात की, आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
मारुति गाड़ी का वीडियो हुआ वायरल
एक समय था जब मारुति 800 का अलग ही ट्रेंड था। आज आपको यह गाड़ी रेयर ही कहीं देखने को मिलेगी। मगर जब भी कहीं दिखती है तो लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करते हैं। अभी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी मारुति 800 लेकर कहीं जा रहा है। मगर उसने गाड़ी के ऊपर इतने ड्रम लोड किए हुए हैं, जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। शख्स ने 24 ड्रम को अच्छे से बांधकर गाड़ी के ऊपर लोड किया हुआ है। इसके अलावा उसने गाड़ी के अंदर भी कुछ ड्रम रखे हुए हैं जैसे वह गाड़ी नहीं बल्कि कोई ट्रक है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लॉर्ड मारुति 800 के आगे कोई बोल सकता है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- यार ये इतना ले कैसे जा रहा है, देख कर ही मुझे चक्कर आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी क्रेजी कर दिया इसने तो। चौथे यूजर ने लिखा- देसी लोगों का टैंक है ये। वहीं एक यूजर ने लिखा- मारुति के पावर को कम समझा क्या? (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version