हमारे देश में अवारा कुत्तों का डर खत्म होने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर समय-समय पर ऐसे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं जिसमें कुत्तों का झुंड या फिर कोई अकेला कुत्ता किसी इंसान पर अचानक हमला करता हुआ नजर आ ही जाता है। ऐसे वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में अवारा कुत्तों का डर एक बार फिर बढ़ जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी भयानक है। देखने के बाद आपको भी कुत्तों का डर सताने लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
कुत्तों ने महिला पर कर दिया हमला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक कुछ कुत्ते भौंकते हुए एक महिला के पास आ जाते हैं। महिला कुत्तों को डराकर भगाती है तो सभी भाग जाते हैं। मगर कुछ ही देर बाद एक कुत्ता महिला के पास भौंकते हुए आ जाता और फिर सारे कुत्ते फिर से आ जाते हैं और महिला पर हमला करने लगते हैं। पूरे वीडियो में महिला कुत्तों से डरती हुई और खुद को बचाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि, ‘हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला पर करीब 15 स्ट्रीट-डॉग्स ने हमला कर दिया।’
यहां देखें वायरल वीडियो


खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 42 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब समय आ गया है कि इन अवारा कुत्तों को डॉग लवर्स को दान कर दिया जाए और वो इन्हें अपने घर में रखेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल ऐसे मामले काफी सामने आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हेलो डॉग लवर्स आप अवारा कुत्तों के इस हमले पर कैसे सफाई देंगे। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version