रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय को महासभा की ओर से प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्यमंत्री से निगम, मंडल, आयोग एवं विस्तारित मंत्रीमंडल में छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की गई।महाससभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महाससभा पूरे देश में कार्यरत 130 साल पुरानी संस्था है। इस महासभा की देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी सक्रियता है। साथ इसके पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते आ रहे है।

उन्होंने श्री साय को बताया कि प्रदेश में कूर्मि क्षत्रिय समाज के लोग काफी संख्या में निवासरत है। और लगातार छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हैं। साथ ही साथ महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपने स्तर पर भाजपा विधायकों और सांसदों को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा अब छत्तीसगढ़ में गठित होने वाले निगम, मंडल, और आयोग में अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी दर्ज कराना चाहती है। अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि आगामी गठित होने वाले निगम, मंडल और आयोग में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को यथायोग्य स्थान देकर महासभा को गौरवान्वित करें। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि हमारी महासभा प्रदेश स्तर पर अपने सामाजिकजनों के बीच बहुत ही अच्छा सामंजस्य है।

साथ ही महासभा को अपने समाज के वरिष्ठ, युवा, और महिलाएं लगातार राजनैतिक परिप्रेक्ष्य में समाज के हित के लिए निरंतर आगे बढऩे प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने से पूरे प्रदेश के साथ-साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा को भी प्रसन्नता हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के खासकर गांव और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को उन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ ही महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम महासमुंद व दुर्ग जिले में प्रस्तावित है। इस हेतु महासभा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की इच्छा रखती है। अत: आपसे उनसे विनम्र आग्रह किया गया है कि वे अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय हमारे लिए भी निकालें। ताकि हम आपके दिए हुए समय में अपना कार्यक्रम की तारीख तय कर सकें।

मुलाकात के दौरान प्रमुख रुप से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महाससभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, वासुदेव चंद्रकार, मुख्य संरक्षक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, सरिता वर्मा, प्रदेश महासचिव, महिला संगठन, सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासमुंद जिला अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, मीना चंद्राकर, विनय बंटी चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version