कोरोना संक्रमण काल में हम लूट की ऐसी वारदात की दास्तान आपको बताने जा रहे है, जिसमें लुटेरों ने बकायदा कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि एक ज्वेलरी शाप में दिनदहाड़े लुटेरों ने धावा बोलकर लाखों के गहनों एवं नगदी को लूट कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसी कैमरे में कैद हो गई। लूट की यह वारदात यूपी के अलीगढ़ की है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना के खुलासा करने की बात कही है। ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाशों ने बाकायदा कोविड 19 नियमों पर भरपूर पालन किया है। मुंह पर मास्क लगाने के बाद दुकान में घुसे लुटेरों ने हाथों को भी सुकून से सैनिटाइज किया। उसके बाद एक-एक कर तीनों ने तमंचा निकालकर लूट की इस घटना को अंजाम दिया।
