छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानवसंसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव सह अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (प्रभारी झारखंड राज्य) बिरेंदर सिंह ने कहा की माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री जी द्वारा एक पौधा मां के नाम तथा कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा जन्मदिन पर एक पेड़, हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान आदि मानवता हेतु आवश्यक पुनीत कार्यों की प्रसंशा की जानी चाहिए क्योंकि जब भी कोई बड़ा ब्रांड का लोकप्रिय नेता इस प्रकार के लोकहित के पुनीत अभियान को प्रारंभ करता है तो उसका एक अच्छा प्रतिसाद जनता तथा कार्यकर्ताओं द्वारा मान्य किया जाता है,जिसका लाभ निश्चित रूप से माता वसुंधरा में निवास करने वाले सभी मनुष्य,जीव,जंतु,पक्षियों आदि को प्राप्त होगा,और पृथ्वी की रक्षा करने वाली ओजोन परत भी मजबूत होगी,जिससे सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों से पृथ्वी के वायुमंडल की रक्षा जिससे तापमान नियंत्रित होता है तथा ऋतु चक्र भी संतुलन में रहता है।मानव संसाधन समिति ने पौधा रोपण का कार्य कई स्थानों में किया है,तथा समिति के प्रमुख लॉ एस एन पटेल जी के साथ तथा कई सामाजिक संगठनों के सहयोग से श्री बिरेंदर सिंह ने भी पृथक पृथक अवसरों पर पौधा रोपण का पुनीत कार्य करते आएं हैं।मानव संसाधन विकास समिति ऐसे अभियानों की हार्दिक प्रसंशा करती है।

