कोण्डागांव। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के संविदा पदों पर दिनांक 13-14 अगस्त 2020 को डेंटल सर्जन, लैब टेक्नीशियन, चिकित्सा अधिकारी (आरबीएसके), ओटी टेक्नीशियन, मलेरिया सुपरवाईजर (व्हीबीडी) एवं क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के 16 पदों के लिए हुए वॉक इन इंटरव्यू की पदवार अंतिम मेरिट सूची एवं चयन सूची विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी पदवार अंतिम मेरिट सूची एवं चयन सूची का विवरण जिले के विभागीय वेबसाईट www.kondagaon.gov.in एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
