रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि राजधानी रायपुर में संघ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में तय हुआ कि अपने महान लीडर कामरेड नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलों, ब्लाक, तहसील के अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, अखिल छत्तीसगढ़ कर्मचारी महासंघ के संबद्ध संगठनों के साथी, ट्रेड यूनियन के साथी, साथ ही सभी कर्मचारी संगठनों के साथी,19 सितंबर को बुढ़ापारा, रायपुर कामरेड नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर भवन में दोपहर 1.00 बजे से श्रद्धांजलि सभा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आप सभी संगठन के साथी सादर आमंत्रित हैं।
