कोरबा । जिले में यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जिसमें से कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। गनीमत की बात ये रही कि अनियंत्रित बस खेत में नही पलटी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि, बस कोरबा से कटघोरा जा रही थी तभी सलोरा के पास अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Previous Articleदिल्ली रवाना हुए राज्यपाल डेका, गवर्नर कांफ्रेंस में होंगे शामिल
Next Article लिफ्ट में फंसकर 15 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत

