रायपुर .पत्थरों से यदि संगीत की स्वर लहरी निकले तो आप क्या कहेंगे। गीत गाया पत्थरों ने। छत्तीसगढ के अम्बिकापुर नगर से 12 किलोमीटर की दुरी पर दरिमा हवाई अड्डा हैं। दरिमा हवाई अड्डा के पास बड़े – बड़े पत्थरों का समुह है। इन पत्थरों को किसी ठोस चीज से ठोकने पर आवाजे आती है। सर्वाधिक आश्चर्य की बात यह है कि ये आवाजे विभिन्न धातुओ की आती है। इनमे से किसी – किसी पत्थर से खुले बर्तन को ठोकने के समान आवाज आती है। इस पत्थरों में बैठकर या लेटकर बजाने से भी इसके आवाज में कोइ अंतर नहीं पड़ता है। एक ही पत्थर के दो टुकडे अलग-अलग आवाज पैदा करते हैं। इस विलक्षणता के कारण इस पत्थरों को अंचल के लोग ठिनठिनी पत्थर कहते हैं।
Previous Articleऐसे बना राजनीति में आयाराम गयाराम का मुहावरा
Next Article घडी की सुई उलटी दिशा में घूमती है
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
