गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। देवभोग के एसडीएम श्री हितेश पिस्दा के दुर्ग जिला स्थानांतरण के पश्चात मैनपुर एसडीएम श्री तुलसीदास मरकाम को देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार 9 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार मयंक कुमार अग्रवाल का गरियाबंद तहसीलदार के रूप में पदस्थापना किया गया है। इसी प्रकार डोनेश्वर साहू नायब तहसीलदार गरियाबंद होंगे। तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को तहसीलदार देवभोग पदस्थापित किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुशील कुमार भोई नायब तहसीलदार राजिम होंगे। तहसीलदार डिम्पल ध्रुव तहसीलदार फिंगेश्वर के प्रभार में होंगी। नायब तहसीलदार खोमन ध्रुव अब नायब तहसीलदार राजिम होंगे। नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर अब नायब तहसीलदार पाण्डुका, नायब तहसीलदार रमाकांत कैवर्त अब नायब तहसीलदार मैनपुर होंगे। इसी प्रकार नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत को प्रभारी तहसीलदार अमलीपदर बनाया गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

