यपुर । रायपुर कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी गौरव सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष सिंह की अनुशंसा पर, कलेक्टर गौरव सिंह ने जिले के चार आदतन अपराधियों को तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।

जिला बदर किए गए अपराधी
फरीद खान (उम्र 30 वर्ष) पिता: अब्दुल हमीद निवास: बंधवापरा, थाना पुरानी बस्ती। 2013 से विभिन्न गंभीर अपराध जैसे मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, वसूली, आर्म्स एक्ट, और अवैध शराब बेचने के 19 मामले दर्ज हैं।

राजेश्वर उर्फ सोमू निषाद (उम्र 24 वर्ष) पिता: सूरज निषाद निवास: कंडरापारा, थाना तिल्दा। 2015 से हत्या, छेड़छाड़, मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, वसूली, और आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं।

शेख सरवर (उम्र 31 वर्ष) पिता: शेख सत्तार निवास: चुनाभट्टी, थाना गंज। 2009 से मारपीट, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, और वसूली के 10 मामले दर्ज हैं।

यासीन अली (उम्र 37 वर्ष) पिता: सराफत अली निवास: दलदल सिवनी, थाना पंडरी। यासीन अली: 2010 से मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी, और गांजा बेचने के 17 मामले दर्ज हैं।

कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के तहत इन अपराधियों को जिला बदर का आदेश पारित किया है। आदेश के अनुसार, इन अपराधियों को 24 घंटे के भीतर रायपुर और समीपवर्ती जिलों (महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, बलौदा बाजार) से बाहर चले जाने का निर्देश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा दर्जनों अन्य आदतन बदमाशों के खिलाफ भी जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है, जो प्रक्रिया में हैं।

यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी संतोष सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि रायपुर जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version