सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुबह से लेकर शाम तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप भी किसी ना किसी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव तो होंगे ही और ऐसे वायरल वीडियो देखते ही होंगे। आपको भी यह पता होगा कि सोशल मीडिया पर किन-किन तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। डांस और लड़ाई से लेकर अजीब हरकत और टैलेंट दिखाते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप सोचेंगे कि कैसे-कैसे लोग रहते हैं इस दुनिया में। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
ऐसी हरकत कौन करता है!
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है किसी शख्स के घर का है। दरअसल उस शख्स के घर की छत पर एक बंदर आकर बैठ गया। बंदर को देखने के बाद शख्स के मन में उसके साथ शरारत करने का विचार आया। इसके बाद खिड़की के सहारे वो ऊपर जाता है और बंदर के हाथ पर मारकर उसे छेड़ता है और उसके बाद वहां से उतरकर भाग जाता है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि बंदर ने उसपर हमला नहीं किया वरना बंदर अगर उस पर हमला कर देता तो उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। खैर अभी यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mr_mikoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कैसे कैसे लोग रहते हैं यार।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत बुरी तरह पिटता अगर पकड़ा जाता तो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- चैन से बैठने भी नहीं देते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक लोग हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version