बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर मशहूर अदाकारा एवं सांसद जया बच्चन के बयान के बाद से ही लोगों का गुस्सा भड़क गया है। इसके मद्देनजर उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर जया बच्चन जमकर ट्रोल की जा रही हैं। जया के अलावा लोग अभिताभ बच्चन और उनके परिवार पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए अमिताभ बच्चन के घर के बाहर सुरक्षा के चाक चौबंद लगा दिए गए हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के जूहू स्थित उनके घर जलसा के बाहर सुरक्षा को मुस्तैद कर दिया गया है। हाल ही में जया बच्चन ने ड्रग कनेक्शन को लेकर ये बयान दिया था कि लोग बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग पहले इसी थाली में खाते थें आज इसी में छेद कर रहे हैं। इसी बयान के बाद जबरदस्त तहलका मचा हुआ है और सुशांत के फैंस और बाकी इंडस्ट्रीवालों ने बॉलीवुड को घेरना शुरू कर दिया है। हाल ही में बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार ने संसद में बॉलीवुड में फैले ड्रग रैकेट का मुद्दा उठाया था। साथ ही ये बात भी रखी थी कि इस मामले की गंभीरता से और बारीकी से जांच की जानी चाहिए। ताकि जल्द से जल्द बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त किया जा सके। इसके बाद जया बच्चन ने सांसद में कहा,लोकसभा में एक सांसद ने बॉलीवुड के बारे में एक बयान दिया। वह खुद बॉलीवुड उद्योग से हैं। जिन लोगों को नाम और प्रसिद्धि मिली है, उनमें से कुछ ने इसे गटर कहा है। उन्होंने आगे कहा, यह फिल्म उद्योग ही है, जिसने कई लोगों को नाम और प्रसिद्धि दी। मु_ी भर लोगों द्वारा कुछ चीजों के लिए इंडस्ट्री को लगातार बदनाम करने की प्रक्रिया चलती रही है। बता दें कि इन बयानबाजी को फैंस और दूसरी इंडस्ट्रीवालों ने काफी सीरियस ले लिया है। जिसके बाद जमकर बच्चन फैमिली पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले अमिताभ बच्चन ने अबतक इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version