यूपी के कानपुर देहात में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां पर लड़की के पिता ने लड़की और प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल अवस्था में मिले लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के का घर आमने सामने है। दोनों का डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के हैं। बीती रात लड़की मौका पाते ही प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। इस बात की शिकायत लेकर लड़के का पिता लड़की के घर पर आ गया। इस बात से लड़की का पिता गुस्से से तिलमिला उठा और दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की की मौके पर मौत हो गई और वहीं लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
