रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपनी एवं समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और ईश्वर से उनके यशस्वी, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संकट के समय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई प्रभावकारी कदम उठाए, ठोस निर्णय लिए और देश को संक्रमण से बचाने के लिए प्रभावी उपाय किए हैं। विदेश में फंसे नागरिकों और विद्यार्थियों को देश लाने के लिये वंदे भारत मिशन प्रारंभ किया। साथ ही देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी शुरूआत की और वोकल फॉर लोकल का नारा दिया। उन्होंने आह्वान किया कि देश को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों की मदद से बनाए गए स्थानीय उत्पादों को ब?ावा दें, जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और अन्य देशों पर निर्भरता भी कम होगी। यही नहीं उन्होंने अपने दूरगामी निर्णयों की बदौलत अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की सशक्त छवि निर्मित की।

राज्यपाल ने कहा कि श्री मोदी ने विदेशी ताकतों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करने के महत्वपूर्ण निर्णय के साथ ही साथ धारा-370 की समाप्ति, महिलाओं के संरक्षण के लिये तीन तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी का सदैव सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। सुश्री उइके ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा राष्ट्र सर्वोच्च शिखर पर स्थापित होगा और पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version