फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से इतर ड्रग्स कनेक्शन की जांच की जा रही है। नारकोटिक्स ब्यूरो ने गुरुवार को मुंबई के कई इलाकों में रेड डाली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ड्रग्स कनेक्शन के मामले में जेल में हैं, आज उन्हीं से संबंधित कुछ लोगों और जगहों पर छापेमारी की जा रही है। नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस छापेमारी से एक बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जो केस को लेकर काफी जरूरी है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी ने अपनी जांच बढ़ाई, कई ड्रग्स पेडलर को गिरफ्त में लिया। रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती समेत आधा दर्जन लोगों को एनसीबी ने इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया है।
