हर साल की तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जाता है। देश के लिए यह दिन सबसे महत्वपूर्ण दिन है, इसलिए इसे राष्ट्रीय पर्व के तौर मनाया जाता है। भारत 15 अगस्त 1947 इसी के दिन आजाद हुआ था। ऐसे में हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों समेत पूरे भारत में ध्वजरोहण किया जाता है। इस दिन कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम होते है। अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति में नजर आती है दिल्ली। आइए जानते हैं दिल्ली की उन जगहों के बारे में जहां स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया में नजर आती है।

राजीव चौक

दिल्ली के राजीव चौक का नजारा 15 अगस्त के मौके पर देखते ही बनता है। शाम के समय यहां तिरंगा लाइटिंग के साथ देशभक्ति गाने बजते है जो काफी जोश ला देते है। आसपास युवाओं की भीड़ इस जगह ऊर्जावान बना देती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम के समय दोस्तों या परिवार के साथ राजीव चौक का ये केसरिया नजारा देखने जा सकते हैं।

रायसीना हिल्स

अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप रायसीना हिल्स भी जा सकते  हैं। यहां राष्ट्रपति भवन से नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तक देशभक्ति के सारे रंग बेहजद करीब से नजर आते हैं। इस दिन राष्ट्रपति भवन बंद रहता है। लेकिन आप चाहें तो उत्तर और दक्षिण ब्लॉक तक घूमने जा सकते हैं और खूबसूरत सजावट को देखकर आनंद ले सकते हैं।

इंडिया गेट

स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के इंडिया गेट जाना सभी पसंद करते हैं। इस दिन यहां का नजारा काफी सुंदर नजर आता है। पूरी दिल्ली देशभक्ति में नजर आती है। यहां खाने पीने की चीजें काफी मिलती है। म्यूजिकल इवेंट भी देखने को मिलते हैं शाम के समय लाइटिंग जबरदस्त लगती है।

कुतुब मीनार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुतुब मीनार जाने के सबसे बेहतर है। 73 मीटर ऊंचे मीनार की सैर के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन सबसे बढ़िया है। इस दिन आप यहां पर खास पल बिता सकते हैं। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version